गाजियाबाद में झांसी के फर्जी एनकाउंटर को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

 सपा साहिबाबाद विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन झा गामा के द्वारा फर्जी एनकाउन्टर मे झांसी मे पुष्पैंद्र यादव की हत्या के विरोध मे शहीद ध्रुव लाल यादव पार्क मोहन नगर चौराहा पर मोमबती जलाकर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मुन्नी जी,महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी जी केनेतृत्व मे श्रद्धांजलि दी गई।


श्रद्धांजलि देते वक्त कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाए ,एवं हत्या के दोषी पुलिस की गिरफ्तार करने की माँग की।
      सुरेन्द्र कुमार मुन्नी जी ने कहा की वर्तमान सरकार तानाशाह है समाजवादी पार्टी महामहिम से माँग करता है की पीड़ित को न्याय मिले।
    महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा की इस योगी सरकार मे पुलिस वेलगाम हो चुकी है,योगी जी से पुलिस नही सभल रही है नैतिकता के आधार पर योगी जी को इस्तीफा दे देनी चाहिए या दोषी पुलिस को जेल भेज कर पीड़ित परिजन को न्याय दिलाए।
    मनमोहन झा गामा ने कहा की ये तानाशाही सरकार पुलिस के बल पर सरकार चलाना चाह्ती है जिसका समाजवादी पार्टी विरोध करता है और सरकार से माँग करता है की हत्यारी पुलिस जेल मे डाली जाऐ निर्दोष पुष्पैंद्र यादव के भाई को तत्काल रिहा करने की माँग करता है।
   श्रद्धांजलि देने वालो मे मुख्यरुप से,जब्बार मलिक,शिवचरण चौहान,पं प्रहलाद शर्मा,राजेश यादव,अजय कुमार,कमलेश यादव,अरविंद कठेरिया,हरीश चंद यादव उमाशंकर यादव,वसीम इदरीशी,गुलशन मंसुरी,शालू खान खान,आदी दर्जनो कार्यकर्ता मौजुद रहे।